बिना ओवन और बिना बेकिंग के घर पर ऐसे बनाएं टेस्टी और हेल्दी चॉकलेट बॉल्स
आजकल जब फिटनेस और हेल्दी डाइट का ट्रेंड है, तो मिठाइयों और स्नैक्स में कुछ हेल्दी ऑप्शन ढूंढना बहुत जरूरी हो गया है। खासकर उन लोगों के लिए जो वर्कआउट करते हैं या डायटिंग पर हैं। ऐसे में हेल्दी और टेस्टी चॉकलेट एनर्जी बॉल्स एकदम परफेक्ट हैं। इन्हें आप बिना शुगर, बिना बेकिंग और बिना ज्यादा झंझट के सिर्फ कुछ मिनटों में घर पर बना सकते हैं।
इन बॉल्स की सबसे खास बात ये है कि ये टेस्टी तो हैं ही, साथ में हेल्दी इंग्रेडिएंट्स से भरे होते हैं – जैसे खजूर, पीनट बटर, ओट्स, चिया सीड्स और प्रोटीन पाउडर। ये सब चीजें शरीर को नेचुरल एनर्जी देती हैं, जिससे आप लंबे समय तक एक्टिव रह सकते हैं।
सामग्री:
कोटिंग के लिए:
बनाने का तरीका:
तो अब तैयार है आपके हेल्दी, टेस्टी और इंस्टेंट एनर्जी देने वाले चॉकलेट बॉल्स। इन्हें आप एयरटाइट डिब्बे में फ्रिज में रखकर एक हफ्ते तक स्टोर कर सकते हैं।
अगर आप कुछ हेल्दी, टेस्टी और इंस्टेंट एनर्जी देने वाला स्नैक चाहते हैं, तो ये चॉकलेट एनर्जी बॉल्स एकदम बेस्ट हैं। इन्हें बनाना बेहद आसान है, और खाने में बहुत मजेदार। तो अगली बार जब भूख लगे या मीठा खाने का मन हो, तो बाहर से कुछ ऑर्डर करने की जगह ये बॉल्स बनाकर खाएं।

You may also like
- चाय के दाग हटाने के आसान उपाय: जानें कैसे करें सफाई
- दोस्तों के साथ खूब हंसता-खेलता है बच्चा, लेकिन घर आते ही क्यों उतर जाता है चेहरा? डॉक्टर ने बताई वजह
- फ्रिज साफ करने का सही तरीका क्या है? एक्सपर्ट ने बताया सफेद पाउडर वाला उपाय, फ्री में होगा साफ..बदबू भी होगी दूर
- Rabies Risk: शेर-बाघ के काटने से भी हो सकता है रेबीज? जानें कब बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा
- एक ही WhatsApp को कई Devices में कैसे चलाएं? जान लें आसान तरीका
- 1 कप खजूर (बीज निकाले हुए)
- 1/2 कप पीनट बटर
- 2 टेबलस्पून नारियल तेल (पिघला हुआ)
- 1 कप रोल्ड ओट्स
- 2 स्कूप प्रोटीन पाउडर
- 2 टेबलस्पून चिया सीड्स
- 2 टेबलस्पून कोको पाउडर
कोटिंग के लिए:
- 100 ग्राम डार्क चॉकलेट (पिघली हुई)
- कद्दूकस नारियल
- ट्रेल मिक्स या कोई भी बीज
- कोको पाउडर
बनाने का तरीका:
- सबसे पहले एक फूड प्रोसेसर में खजूर, पीनट बटर, नारियल तेल, ओट्स, प्रोटीन पाउडर, चिया सीड्स और कोको पाउडर डालें।
- इन्हें अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक एक चिपचिपा मिश्रण न बन जाए।
- अब इस मिश्रण से हाथों की मदद से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें। एक बॉल बनाने के लिए लगभग एक टेबलस्पून मिश्रण काफी है।
- इन बॉल्स को पिघली हुई डार्क चॉकलेट में डुबाएं।
- फिर कुछ बॉल्स को कद्दूकस नारियल, कुछ को ट्रेल मिक्स और कुछ को कोको पाउडर में लपेटें।
- सभी बॉल्स को एक ट्रे में रखकर 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।