Newspoint Logo

On This Day: आज ही के दिन श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर जीता एशियन टेस्ट चैंपियन का खिताब, कुमार संगकारा का ऐतिहासिक दोहरा शतक

Newspoint
आज ही के दिन श्रीलंका ने 2002 में पाकिस्तान को हराकर एशियन टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। ये मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में श्रीलंका की टीम हर मोर्चे पर पाकिस्तान से आगे नजर आई। इस जीत के साथ श्रीलंका ने खुद को एशिया की सबसे बेहतरीन टेस्ट टीम के रूप में साबित किया। पूरे मैच के दौरान श्रीलंका के खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल दिखाया और खेल के हर दिन अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी।

संगाकारा का दोहरा शतक

श्रीलंका की इस जीत के सबसे बड़े हीरो कुमार संगाकारा रहे। उन्होंने अपने 20वें टेस्ट मैच में करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा। संगाकारा ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुलाई की और 230 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनकी इस लंबी पारी की वजह से श्रीलंका ने पहली पारी में 294 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी। संगाकारा ने मैदान के हर कोने में रन बनाए।
Hero Image

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint