NPS-UPI: अब यूपीआई के जरिए अपने एनपीएस अकाउंट में ट्रांसफर करें पीएफ का पैसा, आ गई नई सर्विस
गूगल पे, फोनपे और पेटीएम की तरह ही भीम ऐप भी अब अपने प्लेटफॉर्म पर यूपीआई के अलावा पेंशन, इन्वेस्टमेंट और दूसरी फाइनेंशियल सर्विसेज को जोड़ने जा रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पीएफआरडीए भीम ऐप के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि ग्राहकों को एनपीएस अकाउंट की सुविधा आसानी से मिल सके।
यूपीआई यूजर्स और एनपीएस में निवेश करने वालों के लिए एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। बहुत जल्द एक बड़ा बदलाव होने वाला है। अभी तक हम सब यूपीआई का इस्तेमाल सिर्फ रोजमर्रा के लेन-देन या पैसे भेजने के लिए करते थे, लेकिन अब इसके जरिए पीएफ का पैसा भी निकाला जा सकेगा। इसके साथ ही, आप यूपीआई के जरिए अपने पीएफ अकाउंट में पैसा ट्रांसफर भी कर पाएंगे। एनपीसीआई के भीम ऐप और पीएफआरडीए के बीच हुआ यह समझौता ऐप के जरिए एनपीएस अकाउंट खोलने की पूरी प्रक्रिया को बहुत ही आसान बनाने के लिए किया गया है।
यहाँ जानिए पूरा अपडेट
सामने आई खबरों के मुताबिक, अब यूजर्स भीम ऐप के जरिए सीधे अपना एनपीएस अकाउंट खोलने की शुरुआत कर सकते हैं। इसके लिए आपको बार-बार केवाईसी वेरिफिकेशन कराने के चक्कर में नहीं पड़ना होगा। आपका अकाउंट आपके बैंक में पहले से मौजूद केवाईसी डेटा के आधार पर ही खोल दिया जाएगा। इससे पूरी डिजिटल प्रक्रिया बहुत आसान हो जाएगी और आम ग्राहकों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।
ये भी पढ़ें: साइबर ठगों का नया तरीका! UPI इस्तेमाल करने वाले जरूर पढ़ें
भीम ऐप की इस नई पहल के पीछे क्या वजह है?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भीम ऐप अब गूगल पे, फोनपे और पेटीएम जैसी दूसरी बड़ी कंपनियों की तरह अपने प्लेटफॉर्म का दायरा बढ़ा रहा है। अब इस पर सिर्फ पेमेंट नहीं, बल्कि पेंशन और निवेश जैसी वित्तीय सेवाएं भी मिलेंगी। एक्सपर्ट्स ने बताया कि पीएफआरडीए भीम ऐप के साथ साझेदारी कर रहा है ताकि प्लेटफॉर्म के जरिए एनपीएस खाता खोलने की सुविधा दी जा सके। इसका असली मकसद सिर्फ इतना है कि भीम ऐप से जुड़े बैंक अकाउंट की केवाईसी जानकारी का इस्तेमाल करके नए ग्राहकों को आसानी से जोड़ा जा सके। ध्यान देने वाली बात यह है कि अभी इस फीचर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन एनपीसीआई आने वाले समय में इसे बड़े पैमाने पर रोलआउट करने की तैयारी में है।
क्या होता है एनपीएस (NPS)?
एनपीएस यानी नेशनल पेंशन सिस्टम सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक पेंशन स्कीम है, जिसमें आपको नियमित रूप से निवेश करने का मौका मिलता है। इसका असली फायदा रिटायरमेंट के बाद मिलता है, जब इकट्ठा हुआ पैसा निवेशक को एकमुश्त राशि या फिर हर महीने पेंशन के रूप में दिया जाता है।
ये भी पढ़ें: बिना इंटरनेट भी कर सकते हैं UPI पेमेंट, जानिए ऑफलाइन भुगतान का आसान तरीका और इसके फायदे
सभी यूपीआई ऐप्स की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री कैसे देखें?
अगर आप अपने अलग-अलग यूपीआई ऐप्स की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देखना चाहते हैं, तो इसका तरीका बेहद आसान है:
यूपीआई यूजर्स और एनपीएस में निवेश करने वालों के लिए एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। बहुत जल्द एक बड़ा बदलाव होने वाला है। अभी तक हम सब यूपीआई का इस्तेमाल सिर्फ रोजमर्रा के लेन-देन या पैसे भेजने के लिए करते थे, लेकिन अब इसके जरिए पीएफ का पैसा भी निकाला जा सकेगा। इसके साथ ही, आप यूपीआई के जरिए अपने पीएफ अकाउंट में पैसा ट्रांसफर भी कर पाएंगे। एनपीसीआई के भीम ऐप और पीएफआरडीए के बीच हुआ यह समझौता ऐप के जरिए एनपीएस अकाउंट खोलने की पूरी प्रक्रिया को बहुत ही आसान बनाने के लिए किया गया है।
यहाँ जानिए पूरा अपडेट
सामने आई खबरों के मुताबिक, अब यूजर्स भीम ऐप के जरिए सीधे अपना एनपीएस अकाउंट खोलने की शुरुआत कर सकते हैं। इसके लिए आपको बार-बार केवाईसी वेरिफिकेशन कराने के चक्कर में नहीं पड़ना होगा। आपका अकाउंट आपके बैंक में पहले से मौजूद केवाईसी डेटा के आधार पर ही खोल दिया जाएगा। इससे पूरी डिजिटल प्रक्रिया बहुत आसान हो जाएगी और आम ग्राहकों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।You may also like
- Household Gold: घर में रखा आपका सोना देश की तरक्की के लिए बना ब्रेक, CA नितिन कौशिक का दावा, कहा- यह कोई रॉकेट नहीं
- सोने-चांदी की कीमतों में आया भयंकर भूचाल! 2 दिन की मंदी के बाद अचानक इतने हजार रुपये महंगे हुए दाम
- सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर
- केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! क्या बदलने वाला है रिटायरमेंट का नियम? जानिए क्या है साल में 2 बार सेवानिवृत्ति का पूरा गणित
- 1 जुलाई से बंद हो सकती है आपकी गैस रिफिल! जानिए क्यों सरकार छीन रही है पुराना एलपीजी कनेक्शन?
ये भी पढ़ें: साइबर ठगों का नया तरीका! UPI इस्तेमाल करने वाले जरूर पढ़ें
भीम ऐप की इस नई पहल के पीछे क्या वजह है?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भीम ऐप अब गूगल पे, फोनपे और पेटीएम जैसी दूसरी बड़ी कंपनियों की तरह अपने प्लेटफॉर्म का दायरा बढ़ा रहा है। अब इस पर सिर्फ पेमेंट नहीं, बल्कि पेंशन और निवेश जैसी वित्तीय सेवाएं भी मिलेंगी। एक्सपर्ट्स ने बताया कि पीएफआरडीए भीम ऐप के साथ साझेदारी कर रहा है ताकि प्लेटफॉर्म के जरिए एनपीएस खाता खोलने की सुविधा दी जा सके। इसका असली मकसद सिर्फ इतना है कि भीम ऐप से जुड़े बैंक अकाउंट की केवाईसी जानकारी का इस्तेमाल करके नए ग्राहकों को आसानी से जोड़ा जा सके। ध्यान देने वाली बात यह है कि अभी इस फीचर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन एनपीसीआई आने वाले समय में इसे बड़े पैमाने पर रोलआउट करने की तैयारी में है।क्या होता है एनपीएस (NPS)?
एनपीएस यानी नेशनल पेंशन सिस्टम सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक पेंशन स्कीम है, जिसमें आपको नियमित रूप से निवेश करने का मौका मिलता है। इसका असली फायदा रिटायरमेंट के बाद मिलता है, जब इकट्ठा हुआ पैसा निवेशक को एकमुश्त राशि या फिर हर महीने पेंशन के रूप में दिया जाता है। ये भी पढ़ें: बिना इंटरनेट भी कर सकते हैं UPI पेमेंट, जानिए ऑफलाइन भुगतान का आसान तरीका और इसके फायदे
सभी यूपीआई ऐप्स की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री कैसे देखें?
अगर आप अपने अलग-अलग यूपीआई ऐप्स की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देखना चाहते हैं, तो इसका तरीका बेहद आसान है: - सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में कोई भी यूपीआई ऐप खोलें।
- इसके बाद ऐप के प्रोफाइल सेक्शन या सेटिंग्स मेन्यू में जाएं।
- यहाँ से आपको 'यूपीआई सेटिंग्स' या 'पेमेंट सेटिंग्स' का विकल्प चुनना होगा।
- अब नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और 'यूपीआई हेल्प' या 'हेल्प एंड सपोर्ट' पर क्लिक करें।
- यहाँ आपको एनपीसीआई (NPCI) पोर्टल पर जाने का विकल्प मिलेगा।
- इसके बाद आप सीधे एनपीसीआई के वेबपेज पर पहुँच जाएंगे।
- यहाँ अपना वह मोबाइल नंबर डालें जो आपके बैंक अकाउंट से लिंक है और साथ ही अपनी यूपीआई आईडी भी दर्ज करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और अपने फोन पर आया ओटीपी डालें।
- वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद 'ट्रांजैक्शन हिस्ट्री' वाले विकल्प पर जाएं।
- अब अपने बैंक अकाउंट के आखिरी 4 अंक डालकर इसे वेरिफाई करें।
- जैसे ही यह वेरिफिकेशन पूरा होगा, आप अपने अकाउंट से जुड़े अलग-अलग यूपीआई ऐप्स के सारे लेन-देन की लिस्ट एक ही जगह देख पाएंगे।









