SBI Credit Card Rules: एसबीआई कार्ड धारकों को बड़ा झटका, 1 जुलाई से बदल रहे हैं ये जरूरी नियम

Newspoint
अगर आप एसबीआई (SBI) का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की साबित होने वाली है। कंपनी ने अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में, खासकर रिवॉर्ड पॉइंट्स से जुड़े नियमों में कुछ ऐसे बड़े बदलाव किए हैं जो सीधे आपकी जेब पर असर डालेंगे। एसबीआई कार्ड ने अपने प्रीमियम को-ब्रान्डेड कार्ड्स के रिवॉर्ड सिस्टम को पूरी तरह बदल दिया है और मिलने वाले फायदों को काफी सीमित यानी कम कर दिया है।
Hero Image


क्या आपको पता है कि अब फोनपे (PhonePe) ऐप के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग करने या बिजली-पानी जैसे यूटिलिटी बिलों का भुगतान करने पर आपको पहले जितने रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे? इस बदलाव से आपकी बचत कम होने वाली है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि यह पूरा गणित क्या है और इसका आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा।

फोनपे ऐप पर रिवॉर्ड का नया गणित

अगर आप फोनपे ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है। अभी तक जब आप फोनपे ऐप के जरिए यूटिलिटी बिल भरते हैं, मोबाइल रिचार्ज करते हैं या इंश्योरेंस प्रीमियम चुकाते हैं, तो आपको हर 100 रुपये खर्च करने पर 100 रिवॉर्ड पॉइंट्स (यानी खर्च की गई रकम का करीब 10%) मिलते हैं। फिलहाल इन रिवॉर्ड पॉइंट्स को हासिल करने की हर महीने की अधिकतम सीमा 2,000 पॉइंट्स तय है।

You may also like



1 जुलाई से क्या बदल रहा है?

हालांकि हर महीने मिलने वाले कुल अधिकतम पॉइंट्स की सीमा अब भी 2,000 ही रहेगी, लेकिन अब इसे दो अलग-अलग हिस्सों में बांट दिया गया है। नए नियमों के मुताबिक, अब आप इंश्योरेंस प्रीमियम यानी बीमा की किस्त भरने पर हर महीने ज्यादा से ज्यादा सिर्फ 500 रिवॉर्ड पॉइंट्स ही कमा पाएंगे। इसके अलावा बाकी बची हुई दूसरी कैटेगरी के लिए हर महीने रिवॉर्ड पॉइंट्स की अधिकतम सीमा को घटाकर 1,500 पॉइंट्स कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: SBI FD and RD Rates 2026: क्या आप भी सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं? जानें एसबीआई की नई ब्याज दरें


ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को नुकसान

क्या आप जानते हैं कि इन नए बदलावों की वजह से ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को सीधा नुकसान हुआ है? इस कार्ड का इस्तेमाल करके अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से ऑनलाइन शॉपिंग करने पर मिलने वाले फायदे सीधे तौर पर कम कर दिए गए हैं। ऑनलाइन शॉपिंग पर मिलने वाले 5% रिवॉर्ड पॉइंट्स की मंथली लिमिट को 2,000 पॉइंट्स से सीधे आधा करके अब सिर्फ 1,000 पॉइंट्स प्रति महीना कर दिया गया है। इसका सीधा मतलब यह हुआ कि अब ऑनलाइन शॉपिंग से आपकी होने वाली बचत पहले के मुकाबले काफी कम हो जाएगी।

इन खर्चों पर रिवॉर्ड पॉइंट्स हो जाएंगे बिल्कुल जीरो

साल के दूसरे हिस्से यानी 1 जुलाई 2026 से अगर आप नीचे दी गई चीजों पर इस कार्ड से खर्च करते हैं, तो आपको एक भी रिवॉर्ड पॉइंट नहीं मिलेगा:
  • टोल और ब्रिज (पुल) का पेमेंट करने पर
  • गिफ्ट या कोई यादगार चीजें (सोवेनियर) खरीदने पर
  • सोने और चांदी की खरीदारी करने पर
  • स्कूल या कॉलेज की फीस जमा करने पर

इसके अलावा, अगर आप किसी खास मोबाइल ऐप के बाहर जाकर यूटिलिटी बिल या इंश्योरेंस का पेमेंट करते हैं, तो उस पर भी कोई रिवॉर्ड नहीं मिलेगा। यही नियम फोनपे ऐप के बाहर किए गए किसी भी यूपीआई (UPI) ट्रांजैक्शन पर भी लागू होगा, यानी वहां भी रिवॉर्ड पॉइंट जीरो हो जाएंगे।

जानिए कौन से फायदों में कोई बदलाव नहीं हुआ है

एसबीआई कार्ड की तरफ से की गई इस बड़ी कटौती के बीच कुछ ऐसे फीचर्स भी हैं जिन पर कोई असर नहीं पड़ा है। इसका मतलब है कि वे पहले की तरह ही काम करते रहेंगे। आपको दूसरे सामान्य ऑनलाइन या ऑफलाइन खर्चों पर हमेशा की तरह 1% का रिवॉर्ड पॉइंट मिलता रहेगा।

इसके साथ ही, पेट्रोल और डीजल भरवाने पर मिलने वाली 1% की फ्यूल सरचार्ज छूट भी जारी रहेगी। इसके अलावा, बिना किसी न्यूनतम खर्च की शर्त के आपको साल में चार बार डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज का मुफ्त इस्तेमाल और कॉम्प्लिमेंट्री प्रायोरिटी पास की मेंबरशिप वाले फायदे भी पहले की तरह मिलते रहेंगे।





Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint