रेलवे का बड़ा फैसला: 31 जुलाई से घर बैठे करें ट्रेन का सामान बुक, जानें पूरी प्रक्रिया
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बहुत ही काम की खबर है। भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। अब ट्रेन यात्रा के दौरान अपने सामान (लगेज) की बुकिंग कराने के लिए आपको रेलवे स्टेशन या पार्सल ऑफिस जाकर धक्के खाने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ेगी।
रेलवे की इस नई सुविधा के तहत अब आप 31 जुलाई से घर बैठे ही अपने सामान की बुकिंग ऑनलाइन कर सकेंगे। यह सर्विस आपको रेलवे के ऑफिशियल पोर्टल पर टिकट बुक करते समय ही मिल जाएगी। आपको बस अपने सफर की जानकारी, सामान का वजन और कुछ बेसिक डिटेल्स डालनी होंगी और आपकी बुकिंग हो जाएगी। बुकिंग पूरी होने के बाद आपको एक डिजिटल रसीद मिलेगी, जिससे पूरा काम एकदम साफ-सुथरा और आसान हो जाएगा।
अगर आपके पास तय सीमा से ज्यादा सामान है, तो ही आपको अलग से चार्ज देना होगा। हर क्लास के हिसाब से फ्री में सामान ले जाने की सीमा पहले जैसी ही रहेगी। मतलब अगर आपका सामान तय लिमिट के अंदर है, तो आपको कोई extra पैसा नहीं देना है। बस ध्यान रखें कि अगर एक्स्ट्रा सामान है, तो उसकी जानकारी पहले से ही ऑनलाइन दर्ज कर दें।
ये भी पढ़ें: अब बिना टिकट भी कर सकेंगे ट्रेन में सफर, जानिए भारतीय रेलवे के नये नियम
इसके अलावा, यात्रियों को और सहूलियत देने के लिए वेस्ट सेंट्रल रेलवे (WCR) ने 1 अगस्त 2026 से रिजर्वेशन काउंटर पर तत्काल टिकट के लिए एक नया टोकन सिस्टम भी शुरू किया है। इसका मकसद टिकट खिड़की पर लगने वाली लंबी-लंबी लाइनों को खत्म करना, इंतजार का समय घटाना और पूरी प्रक्रिया को आसान बनाना है।
सामान बुकिंग के ऑनलाइन होने से रेलवे स्टेशनों और पार्सल ऑफिसों पर भीड़ काफी कम हो जाएगी। इससे लोगों का कीमती समय बचेगा। ऑनलाइन टिकट, खाना बुक करने और शिकायत दर्ज करने की सफल सुविधाओं के बाद रेलवे का यह नया कदम यात्रियों को एक आधुनिक और शानदार अनुभव देने जा रहा है।

You may also like
- राष्ट्रपति भवन में एक व आठ अगस्त का 'चेंज ऑफ गार्ड' समारोह स्थगित
- Monsoon Havoc: जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड तक बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से सड़कें बंद, 16 राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट
- काजल-लिपस्टिक लगाने पर पत्नी को 'मानसिक रोगी' बताने वाले पति को झटका, झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज की तलाक याचिका
- हॉकी टीम की नई जर्सी पर छिड़ा राजनीतिक विवाद, भगवा रंग को लेकर प्रियंका गांधी बोली - 'इतिहास बदलने की कोशिश...'
- 'पैलेट गन तो आपने ही शुरू की थी...', लोकसभा में राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, तो इंजीनियर राशिद ने दिखाया आईना
ये भी पढ़ें: अब बिना टिकट भी कर सकेंगे ट्रेन में सफर, जानिए भारतीय रेलवे के नये नियम
जानिए किस क्लास में कितना सामान ले जाने की है छूट
ट्रेन के अलग-अलग डिब्बों के हिसाब से फ्री सामान ले जाने की लिमिट और कुल अधिकतम वजन अलग-अलग तय किया गया है।- AC फर्स्ट क्लास: इसमें आप 70 किलो तक सामान बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के ले जा सकते हैं। इसके अलावा अधिकतम 150 किलो तक का सामान बुक करने की छूट मिलती है।
- फर्स्ट क्लास और AC टू-टियर (2-Tier): यहां 50 किलो तक फ्री सामान ले जाने की छूट है और आप ज्यादा से ज्यादा 100 किलो सामान ले जा सकते हैं।
- स्लीपर क्लास: स्लीपर क्लास में फ्री लिमिट 40 किलो है और अधिकतम 80 किलो तक सामान ले जाया जा सकता है।
- सेकंड क्लास (General): इसमें यात्रियों को 35 किलो तक फ्री सामान ले जाने की अनुमति है और अधिकतम 70 किलो तक ले जा सकते हैं।
- AC थ्री-टियर, AC 3-इकोनॉमी और AC चेयर कार: इन तीनों श्रेणियों में फ्री लिमिट 40 किलो है और आप अधिकतम भी 40 किलो ही सामान ले जा सकते हैं।