घर पर बनाएं स्वादिष्ट कॉफी – ये 5 आसान तरीके देंगे कैफे जैसा स्वाद
कॉफी केवल एक पेय नहीं, बल्कि सुबह की शुरुआत और शाम की थकान मिटाने का बेहतरीन तरीका भी है। आमतौर पर लोग कैफे में जाकर महंगी कॉफी पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर भी स्वादिष्ट और अलग-अलग तरह की कॉफी बना सकते हैं? चलिए जानते हैं 5 आसान और मज़ेदार कॉफी रेसिपीज़, जिन्हें आप बड़ी आसानी से घर पर बना सकते हैं।
फिल्टर कॉफी – साउथ इंडिया का क्लासिक स्वाद
फिल्टर कॉफी बनाने के लिए सबसे पहले पानी में कॉफी पाउडर और चीनी डालकर उबालें। फिर इसे फिल्टर में डालें और ऊपर से गर्म दूध डालें। अगर मलाईदार स्वाद पसंद है तो दूध में थोड़ा नारियल दूध या मक्खन भी मिला सकते हैं। इस तरह तैयार होगी पारंपरिक फिल्टर कॉफी, जो हर घूंट में दे देगी साउथ इंडिया का असली स्वाद।
कोल्ड कॉफी – गर्मियों की ठंडक
गर्मी के मौसम में ठंडी और झागदार कोल्ड कॉफी सबसे बढ़िया विकल्प है। एक ब्लेंडर में दूध, चीनी, बर्फ के टुकड़े और कॉफी पाउडर डालें और अच्छी तरह से फेंटें। तैयार मिश्रण को गिलास में डालकर तुरंत परोसें। चाहें तो ऊपर से चॉकलेट सिरप भी डाल सकते हैं, स्वाद दोगुना हो जाएगा।
बिना दूध वाली कॉफी – सादगी में स्वाद
अगर आप स्ट्रॉन्ग और बिना दूध वाली कॉफी पसंद करते हैं, तो पानी में चीनी और कॉफी पाउडर डालकर 2 मिनट तक पकाएं। इसे कप में डालकर सर्व करें। चाहे तो इसमें हल्का सा चॉकलेट सिरप या वेनिला एसेंस भी डाल सकते हैं, इससे स्वाद और भी बढ़ेगा।
दूध वाली कॉफी – पारंपरिक देसी तरीका
सबसे पहले पानी और चीनी डालकर उबालें और फिर कॉफी पाउडर डालें। दूसरी तरफ दूध को भी गर्म करें और उसमें थोड़ा इलायची पाउडर डालें। अब दोनों को मिलाकर कप में डालें। चाहें तो ऊपर से चॉकलेट सिरप या वेनिला एसेंस से सजाएं। यह कॉफी घर पर भी कैफे जैसी लगती है।
ब्रूइंग कॉफी – गाढ़ा और मज़ेदार
ब्रूइंग कॉफी बनाने के लिए पानी को गर्म करें, फिर उसमें चीनी और कॉफी पाउडर डालें और 5 मिनट तक पकाएं। कप में डालकर चाहें तो ऊपर से क्रीम मिलाएं। इस तरह आपको गाढ़ा और शानदार स्वाद मिलेगा।
इन आसान तरीकों से आप हर दिन अलग-अलग कॉफी का मज़ा ले सकते हैं, वो भी अपने घर की रसोई में।

You may also like
- वीकेंड आते ही क्यों बढ़ जाते हैं कपल्स के झगड़े, Weekend Couple Syndrome की वजह क्या जानते हैं आप
- आंखों के नीचे आने लगी हैं झुर्रियां, जानें इन्हें कम करने के तरीके और कौन सी गलतियां इन्हें बढ़ा सकती हैं
- चाय के दाग हटाने के आसान उपाय: जानें कैसे करें सफाई
- दोस्तों के साथ खूब हंसता-खेलता है बच्चा, लेकिन घर आते ही क्यों उतर जाता है चेहरा? डॉक्टर ने बताई वजह
- फ्रिज साफ करने का सही तरीका क्या है? एक्सपर्ट ने बताया सफेद पाउडर वाला उपाय, फ्री में होगा साफ..बदबू भी होगी दूर