परिवार संग जा रहे हैं कानपुर? तो इन 5 जगहों पर जरूर घूमें और ट्रिप को बनाएं यादगार
कानपुर, उत्तर प्रदेश का एक ऐतिहासिक और औद्योगिक शहर है जो गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। अगर आप किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां शांति, इतिहास और परिवार के साथ घूमने का मजा मिल जाए, तो कानपुर एकदम परफेक्ट है।
लखनऊ से सिर्फ 80 किलोमीटर दूर, ये शहर न सिर्फ फैक्ट्रियों के लिए मशहूर है बल्कि यहां कई ऐसी घूमने लायक जगहें हैं जो आपको ज़रूर देखनी चाहिए। आइए जानते हैं कानपुर के 5 फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स के बारे में।
1. एलन फॉरेस्ट चिड़ियाघर
ये उत्तर भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर है, जो 70 एकड़ में फैला है। यहां आप बाघ, तेंदुआ, गैंडा, चिंपांज़ी जैसे जानवरों को नजदीक से देख सकते हैं।
यहां एक सुंदर वनस्पति उद्यान, शांत झील और बच्चों के लिए टॉय ट्रेन की भी सुविधा है। ये जगह बच्चों और फैमिली आउटिंग के लिए बेस्ट है।
2. जुग्गीलाल कमलापत मंदिर
जेके मंदिर को श्री राधाकृष्ण मंदिर भी कहा जाता है। इसकी बनावट में प्राचीन और आधुनिक आर्किटेक्चर का कमाल देखने को मिलता है।
इस मंदिर की पांच ऊंची मीनारों में राधाकृष्ण, लक्ष्मीनारायण, अर्धनारीश्वर, हनुमान और नामदेश्वर भगवान की मूर्तियां हैं। मंदिर के अंदर प्राकृतिक रोशनी में सब कुछ चमकता है।
3. मोती झील
अगर आपको शहर के बीच में शांत और सुंदर वातावरण चाहिए, तो मोती झील से बेहतर जगह हो ही नहीं सकता है।
अंग्रेजों के जमाने में बनी ये झील अब पार्क और पिकनिक स्पॉट बन चुकी है। यहां बच्चे झूले झूल सकते हैं, और आप झील के किनारे सुकून भरे पल बिता सकते हैं।
4. गंगा बैराज (लव कुश बैराज)
ये एक सुंदर बांध है जो गंगा नदी पर बना है। यहां की हरियाली और शाम के वक्त का नजारा दिल चुराने वाला होता है।
यहां आसपास कई फूड स्टॉल्स भी लगे रहते हैं जहां से आप चाय, पकौड़े और स्ट्रीट फूड का मजा ले सकते हैं।
5. कानपुर संग्रहालय
अगर आपको इतिहास में रुचि है तो ये जगह जरूर देखनी चाहिए। यहां आपको औपनिवेशिक दौर की चीजें, तस्वीरें और दस्तावेज देखने को मिलेंगे।
संग्रहालय के अंदर एक लाइब्रेरी भी है जो पढ़ने के शौकीनों के लिए खास आकर्षण है।
कानपुर सिर्फ एक औद्योगिक शहर नहीं है, बल्कि यहां घूमने और सीखने के लिए बहुत कुछ है। तो अगली बार जब आप छुट्टियों की प्लानिंग करें, तो इन 5 जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

You may also like
- 26 अगस्त 2026 राशिफल: जानिए क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आज आपका दिन
- Health Tips: ये हैं स्वाइन फ्लू के मुख्य लक्षण, नहीं करें नजरअंदाज
- Beauty Tips: चेहरे की खूबूसरती बढ़ा देगा मुल्तानी मिट्टी से बना ये फेस पैक
- फर्श की सफाई में रोज पोछा लगाना कहीं पड़ न जाए भारी, इन बातों का रखें ध्यान
- H1N1 के बढ़ते मामले! फ्लू की वैक्सीन पर ICMR ने क्या कहा? जानें