YES Bank ने लॉन्च किया Gen Z Savings Account, Debit Card पर ₹12,000 तक Cashback और मिलेंगे कई फायदे

Newspoint
YES Bank ने Gen Z यानी युवा ग्राहकों के लिए एक खास सेविंग्स अकाउंट लॉन्च किया है। इस नए अकाउंट का नाम Yes Vibez है। इसमें ग्राहकों को डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर कैशबैक, UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के बदले क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधाएं मिलेंगी। बैंक का यह नया Gen Z Savings Account खासतौर पर युवाओं की डिजिटल बैंकिंग और खर्च करने की आदतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
YES Bank ने लॉन्च किया Gen Z Savings Account



YES Bank Yes Vibez Account पर मिलेगा ₹12,000 तक Cashback

YES Bank की इस नई स्कीम का नाम Yes Vibez है, जिसकी घोषणा बैंक ने 28 अक्टूबर को की थी। इस अकाउंट के तहत ग्राहकों को डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर अधिकतम ₹12,000 तक का कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा, UPI के जरिए मर्चेंट ट्रांजैक्शन करने पर ₹3,000 तक के रिवॉर्ड भी दिए जाएंगे।


FD के बदले मिलेगा Credit Card और कई अन्य फायदे

Yes Vibez Savings Account खोलने वाले ग्राहकों को कुल ₹22,000 तक के फायदे मिल सकते हैं। इसके साथ Yes Securities के जरिए डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट की सुविधा भी दी जाएगी। ग्राहकों को पहले साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के बदले मिलने वाला क्रेडिट कार्ड भी मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा।

You may also like



इतना ही नहीं, Yes Securities ट्रेडिंग अकाउंट पर पहले साल ब्रोकरेज कमीशन भी शून्य रहेगा। बैंक के मुताबिक, इस सेविंग्स अकाउंट पर कोई सर्विस चार्ज नहीं लिया जाएगा। इसमें ग्राहकों को पेमेंट कार्ड के कई विकल्प मिलेंगे, जिनमें डिस्प्ले इमेज वाला कार्ड भी शामिल है।

कुछ डेबिट कार्ड के साथ वेलनेस से जुड़ी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। इनमें जिम एक्सेस और हेल्थ असेसमेंट जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इस तरह YES Bank का यह नया अकाउंट बैंकिंग के साथ-साथ लाइफस्टाइल से जुड़े फायदे भी देता है।



युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया अकाउंट

YES Bank के Country Head (Retail Liabilities, Fees & Business Banking) धीरज सिंघी ने बताया कि इस अकाउंट को खासतौर पर युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। आज के युवा डिजिटल बैंकिंग सेवाओं में अधिक रुचि रखते हैं। ऐसे में यह कार्ड उनकी खर्च करने की आदतों और जरूरतों के मुताबिक कई तरह के फायदे उपलब्ध कराता है।


Bank of Baroda और IOB भी देते हैं Youth Savings Account

युवाओं के लिए खास बैंकिंग अकाउंट लॉन्च करने वाला YES Bank अकेला बैंक नहीं है। Bank of Baroda पहले से ही bob Yuva Connect नाम का अकाउंट ऑफर करता है। यह अकाउंट 16 से 29 साल की उम्र के युवाओं के लिए है। इसमें युवा ग्राहकों के साथ पहली नौकरी शुरू करने वाले लोग भी अकाउंट खोल सकते हैं।

वहीं, Indian Overseas Bank (IOB) का Yuva Connect अकाउंट भी युवाओं के लिए उपलब्ध है। इस अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस रखने की कोई अनिवार्यता नहीं है। इसके अलावा, ग्राहकों को कस्टमाइज्ड डेबिट कार्ड, मुफ्त डिजिटल फंड ट्रांसफर और SMS अलर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint